कभी कभी रूठना भी इश्क़ का आगाज़ होता है
मोहब्बत में दोस्त हर जुर्म नज़र-अंदाज़ होता है..
अब हम करते नहीं सबसे तल्क़ीन उल्फ़त की
तक़दीर से मिलता है वो जो हम-साज़ होता है..
समझने लगे हैं हम भी अब लफ़्ज़ों की ज़बान
ऐसे ही नहीं नज़्मों का मेरे अलग अंदाज़ होता है..
पर सुकून-ए-दिल न मयस्सर हुआ संदीप ज़माने में
हुजूम-ए-रहगुज़र में भी दिल तन्हा बे-आवाज़ होता है..!!

