उसने ख़ुद को ज़मीं मुझे आसमाँ लिख दिया

ए'तिराफ़-ए-मोहब्बत को दो जहाँ लिख दिया..

वादा रहा ना बिछड़ेंगे हम कभी ज़मीं पर

मैंने सातों फ़लक पर उनका नाम लिख दिया..

उनका तसव्वुर रातभर दिल को तड़पाता रहा

मैंने भरी सर्द रातों में उनको पैग़ाम लिख दिया..

जबभी लफ़्ज़ों में उन्हें पाया तो अल्फ़ाज़ों में गुनगुनाया 

मैंने ये नग़्मा-ए-मोहब्बत ही उनके नाम लिख दिया..

उनकी ख़ुशबू से यूँ महक उठी हैं मेरी तन्हाइयाँ

मैंने अपना पूरा जीवन ही उनके नाम लिख दिया..!!

#तुष्य