जब मेरी ख़ुद से मुलाक़ात हुई

ज़िंदगी से खुल कर बात हुई

मुद्दतों के बाद मुनाजात हुई

अश्क-ए-ग़म की बरसात हुई..!!

---

ज़िंदगी से पूछा क्यों नाराज़ हुई

क्यों ख़ुशियों पर इग़्माज़ हुई

क्यों मेरी बर्बादी-ए-हालात हुई

इल्तिफ़ात बन क्यों ज़ुल्मात हुई..!!

---

वो बोली मैं न दग़ाबाज़ हुई

न बेवफ़ा हुई न बद-ज़ात हुई

न ही मोरिद-ए-आफ़ात हुई

बस थोड़ी तल्ख़ी-ए-हालात हुई..!!

---

अब तेरी एक नई शुरुआत हुई

हम-क़लमों से मुलाक़ात हुई

लफ़्ज़-ए-क़लम की करामात हुई

ख़ूबसूरत नज़्मों की बरसात हुई..!!

#तुष्य

मुनाजात: कानाफूसी इग़्माज़: तिरस्कार दिल-ए-फ़य्याज़: दरियादिल, इल्तिफ़ात: कृपा, ज़ुल्मात: कठोर, मोरिद-ए-आफ़ात: मुश्किलों, तल्ख़ी-ए-हालात: स्थिति की कड़वाहट