बनी बनाई वस्तु पाकर अकड़ रहे हम

झगड़ रहे हम, बिन मतलब के इस दुनिया को रगड़ रहे हम ||


ना जान रहे हम, ना जानने की इच्छा हमको

बस भेड़ चाल चलकर जीवन बर्बाद कर रहे हम ||


बहुत फिक्र हमको इस धरती के जीवन का

अपने जीवन का पता नहीं, क्या करना इसका ||


क्या अपना जीवन अलग है, बाकी सृष्टि से

क्या पृथ्वी से, क्या जल से, क्या वायु, अग्नि और आकाश से ||


फिर भी अपने को क्यों कर दुनिया से अलग मानते

नहीं जानते हैं स्वयं को, फिर भी अपने को सर्वोपरि विद्वान मानते ||


डॉ रमेश सिंह पाल

लेखक एवं आध्यात्मिक विचारक