कोई बांस से तीर बना कर, घायल किसी को करता है।
कोई उससे बना बांसुरी, मीठे सुरों को भरता है ।।
इक लकड़ी मरघट में जलती, पतवार उसी से बनती है।
ढाल बने है जिस लोहे से, तलवार उसी से बनती है ।।
घड़ने का सब फेर है यारो, जैसा चाहो तुम घड़ लो,
जीवन तो कोरा कैनवस है, जैसे चाहो रंग भर लो ।।
~ डॉ रमेश सिंह पाल ✍️
https://g.co/kgs/2v5Nxh
