वह सुगंध कहाॅं से आ रही थी ?

उसका , ना कोई ठिकाना, ना कोई घर,

फ़ूलों में तलाशा,

इत्र में खोजा, पर कहीं ना मिली वो सुगंध।

उड़ गई वो सब जगह से।


दूर देखा, तब आभास हुआ,

वो सुगंध तो उस रूहानी इंसान से आ रही थी।

सुंदर आत्मा और मन ने ,

सब ओर अपनी महक छोड़ दी थी।


- डॉ इशिता डाले