मुझे लड़ना है...


जिंदगी कड़े इम्तिहान लेगी,

हार की कगार पर खड़ा कर देगी,

हौसले पस्त हो जाएंगे,

भय के मंज़र छाएंगे,

उम्मीदे टूटेंगी, सपने बिखरेंगे,

जीने के आसार ख़त्म होते नज़र आयेंगे,

मौत के रास्ते इशारे करेंगे....

फिर भी मैं खड़ा रहुँगा...

जिंदगी के हर इम्तिहान में,

हर मुमकिन कोशिश करूंगा...

निराशा के बवंडर में,

एक वादा जिंदगी से.... हार नहीं मानूँगा ....

चाहे अंजाम जो कुछ हो...

मुझे लड़ना हैं।


©ऋषि