उधार के चेहरे क्या असर छोड़ पाएंगे

किराए के मुखौटे हैं न असलियत कह पाएंगे

सैकड़ों मुखौटे लगाए है इंसान, परत दर परत




ये मुखैटे खूंटी पर टंगे हैं

कोई देवता सा परोपकारी

कोई ईमानदार सदाचारी

कोई धर्मज्ञ कोई सर्वज्ञ

कोई सहयोगी कोई अवतारी


अलग-अलग रूप के मुखौटे हैं

भरपूर चलते हैं भले ही खोटे हैं। 


मुखौटों के बिना जिंदगी वीरान लगती है

उजड़े हुए इंसान की पहचान लगती है




यह क्या है?

आइना!

कौन है इसमें?

मैं जानता नहीं

कहां है मेरे मुखौटे? ले आओ

जिनके बिना मैं सूरत पहचानता नहीं।