जो पड़े रहें बस खटिया पर

दिन भर रजाई में लुक छिप कर

कर्तव्य मार्ग से विमुख हुए

अग्रणी जगत में नहीं हुए।

जागो आलस के दास अभी

यह स्वर्णिम काल न आए कभी

तन्द्रा के पाश से मुक्ति लो

जीवन अपना सुखमय कर लो।

इस भोर की पावन वेला में

तुम अपने प्रभु का ध्यान करो

उगते सूरज को करो नमन

तन की खातिर व्यायाम करो।

निज कर्तव्यों पर ध्यान धरो

बिरवे सींचो उद्यान संजो

प्यासे पंछी, जल दान करो

आलस त्यागो और स्नान करो।

उगते सूरज की ऊष्मा से

ठंडे मन को गर्माहट दो

उद्वेलित सविता की रश्मि से

तम के बादल को दूर करो।