तुम जो कहते हो मेरे जीवन में तुम न आओगे

क्या मेरे ख़्वाब से, ख़यालों से भी बच पाओगे ?

तुम ने सौगंध दी है तुम्हारा नाम न लूँ

मेरी हर साँस में तुम, क्या साँस न लूँ ?

ज़ुबाँ पे जड़ दिए हैं ताले तुमने

मेरे हर शेर, ग़ज़ल, शायरी पाले हैं तुम्हेँ।