बातें तो बहुत होती हैं
हर रात तुमसे ख़्वाबों में
जाने क्यूँ सिल जाते हैं लब
रूबरू मुलाक़ातों में।
जो बात दिल में आती है
वो लब पे क्यूँ नहीं आती
ख़ामोश निग़ाह बोलती
ज़ुबान लड़खड़ा जाती।
मैं सोचता हूँ चुप रहूँ
ख़ुशफ़हमियों में ही रहूँ
इनकार से लगता है डर
ख़ामोश रह करता गुज़र।
लम्हा वो आए जाने कब
होगा मेहरबाँ मेरा रब
मेरे बयाँ करने से पहले
जान ले वो दर्द सब।
