शीतल मलय का स्नेहिल झोंका सा है....
टीस भरे सुखों की डलिया सी है,
शरद की समीर क्या,
बस उनकी यादों का झरोखा सा है...
शीतल मलय का स्नेहिल झोंका सा है...
वय की रेखा जिसको रोक न पाई,
प्रेम भरी चाहत यह थोड़ी छलिया सी है,
शरद की निरवता में एहसास अनोखा सा है...
शीतल मलय का स्नेहिल झोंका सा है....
युगलों के प्रेम रस की नदिया सी है,
मन का मन से रोका सा है...
शीतल मलय का स्नेहिल झोंका सा है...
डॉ. ज्ञान प्रकाश 'गुमनाम'
बी-79ए
शिवानी विहार, कल्याणपुर
लखनऊ- 226022
मोबाइल नंबर- 9532938528