समझदारी के स्कूल में,
दाखिला मेरा कराना चाहते हैं,
इंसान हूँ,
सब मुझे ख़ुदा बनाना चाहते हैं,
समझ मेरी कमजोर है,
सारे समझदार ऐसा मानते हैं,
बड़े बरजोर हैं,
मुझे भी अपनी तरह,
समझ‌दार बनाना चाहते हैं,
जैसा हूँ, वैसा ही दिखता हूँ,
गोया ये बड़ी कमजोरी है अब,
घर में बड़ा ही शोर है,
मुझे भी अब पूरी तरह समझदार बनाना चाहते हैं....
डॉ. ज्ञान प्रकाश 'गुमनाम'
बी-79 ए
शिवानी विहार, कल्याणपुर
लखनऊ-226022
मो.9532938528