राम बनोगे तो वनवास होगा,
अवतार में नारायण ही हों,
मनुजता को निभाना होगा,
सद्‌मार्ग पर शूल होंगे,
चुभन को महसूस करना होगा,
कौन अच्छा, कौन बुरा,
सदैव स्वयं को अपराधी सुनना होगा,
चतुर हर आपदा को अवसर बनाएंगे,
हर युग में राम को लड़ना होगा,
सीता हरण भी होगा,
द्रौपदी का चीर हरण भी होगा,
अंततः कृष्ण को लड़ना होगा,
रावण भी होंगे, दुर्योधन भी होंगे,
लंका दहन करना होगा,
महाभारत के रथ पर चढ़ना होगा .....
डा. ज्ञान प्रकाश 'गुमनाम'
बी-79ए
शिवानी विहार, कल्याणपुर
लखनऊ - 226022
मो.9532938528