रहजन छिनैत ख़ुद को,
मजलूमों का खिदमतगार बताने लगे हैं,
अब जरायम पेशा हों या,
मुल्क की तकदीर लिखने वाले,
सब जने खुद को,
गरीबों का मसीहा बताने लगे हैं,
न देखे, न समझ पाए कोई,
ऊपर वाला सब देख रहा है,
लम्बी-लम्बी तकरीरों में खुद को,
ईमानदार बताने लगे हैं,
पेट की आग रोटी बुझाती है,
इसको मसीहा नहीं चाहिए होता,
खुदपरस्तों को 'गुमनाम' बताने लगे हैं.....
डॉ. ज्ञान प्रकाश 'गुमनाम'
बी-79ए
शिवानी विहार, कल्याणपुर
लखनऊ -226022
मो.9532938528
