प्रगति का प्रण लिए मानव दौड़ रहा है,
प्रकृति के सारे बंधन तोड़ रहा है,
पेड़ों के घरौंदों को फोड़ रहा है,
सरिता की धाराओं को मोड़ रहा है,
प्रकृति का पोर-पोर निचोड़ रहा है,
प्रगति की पूजा में,
प्रकृति को अपने विरुद्ध मोड़ रहा है,
ऊॅंची-ऊँची अट्टालिकाएँ हैं,
रक्तबीज से बढ़ते वाहन हैं,
कंक्रीट के जंगलों में मानव,
विलासिता के फल तोड़ रहा है,
स्वास्थ्य लाभ की लालसा में,
चिकित्सालयों को दौड़ रहा है,
प्रगति का प्रण लिए मानव दौड़ रहा है....
डा.ज्ञान प्रकाश 'गुमनाम'
बी-79ए
शिवानी विहार,कल्याणपुर
लखनऊ-226022
मो.9532938528