मेरा भगवान है,
बात-बात पर अपवित्र नहीं होता,
वो जानता है, इंसान हूँ,
बात-बात पर मुकाबला नहीं करता,
निराकार भी है, साकार भी है,
गिराने से नहीं गिरता,
वो आस्था है, आत्मबल है,
उस पर मैं तर्क नहीं सुनता,
वो आनंद है, अनुभव है, एहसास है,
मिला नहीं हूँ, फिर भी रोज ही मिलता हूँ,
साहस है मेरा, सत्साहस देता है,
कमजोर नहीं करता,
अकेला पड़ता हूँ तो साथ होता है,
गिरता हूँ तो खड़ा कर देता है,
दुःखों से पार करता है,
लाचार नहीं करता....
डा.ज्ञान प्रकाश 'गुमनाम'
बी-79ए
शिवानी विहार, कल्याणपुर
लखनऊ-226022
