मैं अच्छा था, जब तक अपनी बात न की....
चौदहवीं का चांद था,
जब तक अपने ख्वाबों की रात न की..
मैं अच्छा था, जब तक अपनी बात न की...
रिवायती ख्वाब थे, मुगालते में था,
जब तक उनसे मुलाकात न की...
मैं अच्छा था, जब तक अपनी बात न की...
मैं अच्छा था, बड़ा ही ज़हीन था,
जब तक चालों को मात न दी....
मेरा हर अल्फाज शबनम था,
जब तक सवालों की बरसात न की...
मैं अच्छा था,जब तक अपनी बात न की....
मैं दस्त-बरदार था,
जब तक अपने हक की बात न की....
मैं अच्छा था, जब तक अपनी बात न की...
मैं सब की सुनने वाला था,
जब तक अपनी दास्तान- ए -हालात न की,
मैं बड़ा ही अशरफ था,
जब तक उनके अमल की बात न की,
'गुमनाम' बड़ा ईमानी था,
जब तक उनकी बेईमानी की बात न की....
डा.ज्ञान प्रकाश 'गुमनाम'
बी-79ए
शिवानी विहार, कल्याणपुर
लखनऊ-226022
मो.9532938528