कोशिशें बहुत कीं, सुधर जाएं रिश्ते,
डगर आसान हो,
जिंदगी उलझन न बने,
न हो सका,
चाहा हुआ हमेशा हो ही नहीं जाता,
बार-बार की कोशिश, हर बार हारा,
मुश्किलात बढ़ते गए,
कठिन हो गई राहें,
उसूल जिन्होंने सिखाए,
वक्त के साथ खुद भूल गए,
साथ छोड़ गए,
साजिशें जबरदस्त थीं,
सरपरस्त हमें भूल गए,
सर न झुकाने की सजा जरूर मिले,
दोस्ती निभाने की सजा जरूर मिले,
नए दोस्त हैं, नई राहें,
खुदा करें आपको जन्नत नसीब हो,
हमें मुबारक दोजख की राहें...
डा.ज्ञान प्रकाश 'गुमनाम'
बी-79ए
शिवानी विहार, कल्याणपुर
लखनऊ-226022
मो.9532938528
