ख़ुद को ख़ुदा समझने चले हैं...
दुनिया जहान अपने सिर पर लेने चले हैं,
बताते हैं हमें कि,
हम उनके भरोसे ही पले हैं,
ख़ुद को ख़ुदा समझने चले हैं...
ख़ुद के एक भी लम्हे पर बस नहीं,
इक-इक साँस है उधार की,
दूसरों की जिंदगियाँ पालने चले हैं,
ख़ुद को ख़ुदा समझने चले हैं....
भला हो उनका,
ख़ुद को तो सम्हाल लें,
छोटी सी जिंदगी है,
इखलाक बना लें,
सबका सरपरस्त बनने चले हैं,
ख़ुद को ख़ुदा समझने चले हैं...
डॉ. ज्ञान प्रकाश 'गुमनाम'
बी-79 ए
शिवानी विहार, कल्याणपुर
लखनऊ-226022
सम्पर्क-9532938528