ख़ुद को दर्द देने से फायदा क्या है,
बेहया कह दिया है तो,
संजीदगी का फायदा क्या है,
वफा का मतलब बस उनका क़ायदा है तो,
वफादारी का फायदा क्या है,
किए का कोई मतलब नहीं रहा,
गलत हैं,फैसला कर दिया है तो,
सफाई का फायदा क्या है,
सही-गलत की बात नहीं रही,
ये भी नहीं की क़ायदा क्या है,
हर बात उनके लोगों की जानिब होनी चाहिए, 'गुमनाम' को मुखालिफ कह दिया है तो,
हिमायत का फायदा क्या है...
डा.ज्ञान प्रकाश 'गुमनाम'
बी-79ए
शिवानी विहार, कल्याणपुर
लखनऊ-226022
मो.9532938528
