कई बार मनाया मन को,
कि न एह‌सास करूं,
जज्बातों को भला कौन रोक सका है,
पहली बार जब देखा था,
जज़्ब है चेहरा तभी से,
मोहब्बतों को भला कौन रोक सका है,
सोचता तो वो भी होगा मुझे,
किसी और में मुझे देखता होगा,
बेवफा कोई किसी को कह दे,
खयालातों को भला कौन रोक सका है,
एहसास ही जिंदगी हैं,
एहसासों को भला कौन रोक सका है....
डॉ. ज्ञान प्रकाश 'गुमनाम'
बी-79ए
शिवानी विहार, कल्याणपुर
लखनऊ -226022
मो.9532938528