जीवन बड़ा बनाना हो,
तब धैर्य धारण करना होता है...
आरोप लगें, छोटे मन की छोटी बातें हों,
तब धैर्य धारण करना होता है...
छोटेपन की धारणाएँ हों,
छोटेपन का संग्राम मचे,
तब धैर्य धारण करना होता है...
निम्नताएँ जब घेराबबंदी कर लें,
उच्चता साथ छोड़ने को आतुर हो,
तब धैर्य धारण करना होता है....
संकीर्णता हाबी हो,
गरिमा का संकट हो,
विशाल हृदय ही रखना हो,
तब धैर्य धारण करना होता है...
लाख उद्यम, परमारथ हो,
फिर भी 'गुमनाम' बने रहना हो,
तब धैर्य धारण करना होता है...
डॉ. ज्ञान प्रकाश 'गुमनाम'
बी-79ए
शिवानी विहार, कल्याणपुर
लखनऊ -226022
मो.9532938528
