जंग है,जीवन है,
बात एक ही है,
करना अपना काम है,
सामना करना,परिस्थितियों से लड़‌ना,
परमात्मा के प्रति ऋण है,
बल,बुद्धि,विवेक,शरीर सब दिया है,
समर्पण के लिए नहीं,
लड़ो,करो,फर्ज अदा करो,मानवता पर मरो,
न जन्म अद्‌भुत,न मरण अद्‌भुत है,
बस जीवन का आदि-अंत है,
जन्म से मरण तक,जीवन अद्‌भुत बने,
प्रयास करना अपना काम है,
जो होना है,अपने समय से होगा,
मरना न जीना,
करना अपना काम है.....
डा.ज्ञान प्रकाश 'गुमनाम'
बी-79ए
शिवानी विहार, कल्याणपुर
लखनऊ-226022
मो.9532938528