इश्क का सफर,
बाअसर है अभी,
वो गलत है, कैसे मान लूँ,
साँसें चल रही हैं,
जिंदा हूँ अभी,
मेरे रहते उस पर दाग न लगे,
वो मुहब्बत का मसीहा बना रहे,
सारी तोहमतें मुझ पर आएँ,
बस यही दुआ है अभी,
सही-गलत का फैसला नहीं करना,
फायदे-नुकसान का सौदा नहीं करना,
जज्बातों का मामला है,
उसको बेवफा कहके,
मुझे वफादार नहीं बनना......
डा.ज्ञान प्रकाश 'गुमनाम'
बी-79ए
शिवानी विहार, कल्याणपुर
लखनऊ-226022
मो.9532938528
