हर मोड़ पर साथी ढूँढ़ना कायरता है,
अकेला चलने का भी साहस हो,
बार-बार कुकर्म करना,
हर बार प्रभु से क्षमा माँगना कायरता है,
सत्कर्मों का भी सत्साहस हो,
जीवन की गति में बाधाएँ आएंगी ही,
बाधाओं से डरकर, बैठ रहना कायरता है,
धधकती ज्वालाओं के,
शमन का भी दुस्साहस हो,
अनुकूल परिस्थितियों की प्रतीक्षा कायरता है,
सब कुछ ठीक कभी नहीं होता,
विषमताओं के समाधान का भी साहस हो....
डॉ. ज्ञान प्रकाश 'गुमनाम'
बी-79ए
शिवानी विहार, कल्याणपुर
लखनऊ -226022
मो.9532938528
