हर कोई साथ ही क्यों खड़ा होगा,
समर्थन-विरोध, साथ आए हैं, साथ ही जाएंगे, दूसरा कदम-कदम पर मिलता है,
पहला ढूँढ़ना पड़ता है,
दोनों वक्त-जरूरत के हिसाब से बदलते हैं,
और बेहिसाब बदलते हैं,
अभी जो अपना सा लगा था, दिल तोड़ देगा,
कल जो हमसे लड़ा था,
आज हमारे साथ लड़ रहा है,
पता नहीं है, कब तक लड़ेगा,
लड़‌ना पड़ता है,अकेला ही चलना पड़ता है,
कोई बहुत तरस खाएगा, तो कुछ देर साथ चलेगा, क्यूँ ढूंढ़ो, साथ और समर्थन,
अपने रास्ते चलो,
समर्थन और विरोध होने दो......
डा.ज्ञान प्रकाश 'गुमनाम'
बी-79ए
शिवानी विहार, कल्याणपुर
लखनऊ-226022
मो.9532938528