दूसरों की खोज में, जीवन रहे नास,
देखो इस संसार में,कैसे-कैसे हजरात...
परकर्मों का रखें लेखा-जोखा,स्वकर्म रहे नास,
देखो इस संसार में,कैसे-कैसे हजरात...
मानवता का पाठ पढ़ाते,खुद को नहीं एहसास,
देखो इस संसार में,कैसे-कैसे हजरात...
स्वर्ग-नर्क का मर्म बताते,खुद को नहीं आभास, देखो इस संसार में,कैसे-कैसे हजरात...
तब तक भले हो,जब तक करो उनकी वाली बात, देखो इस संसार में,कैसे-कैसे हजरात...
इसकी टोपी उसके सर,कर दें दिन में रात,
देखो इस संसार में,कैसे-कैसे हजरात,..
दरस नहीं कभी तीर के,करते हैं शमशीरों की बात, देखो इस संसार में,कैसे-कैसे हजरात...
साहब-साहब करते जीवन बीता,बनते हैं खास,
देखो इस संसार में,कैसे-कैसे हजरात...
नैतिकता अपनी नास रहे,बनें सज्जनों की फाॅंस,
देखो इस संसार में,कैसे-कैसे हजरात...
क्या लिख दूँ इन पर,व्यंग्य लिखूं की हास,
देखो इस संसार में,कैसे-कैसे हजरात...
डॉ. ज्ञान प्रकाश 'गुमनाम'
बी-79ए
शिवानी विहार, कल्याणपुर
लखनऊ-226022
मो.9532938528
