धृतराष्ट्रों की सभा में,
दुःख रूदन नहीं किया करते,
कायरों की सभा में,
वीरता का आग्रह नहीं किया करते,
द्रौपदी का चीर हरण करवाने वालों से,
न्याय और सम्मान की आशा नहीं किया करते, अधर्मियों के प्रिय जो हो गए,
उनसे अपेक्षाएँ क्या पालनी,
बल अपना,पौरुष अपना,साहस अपना,
सबका प्रयोग करो,
समय आ गया हो रण का,
तब अनुनय-विनय नहीं किया करते,
अन्याय के सिंहासन से,
न्याय की इच्छा नहीं किया करते.......
डा. ज्ञान प्रकाश 'गुमनाम'
बी-79ए
शिवानी विहार, कल्याणपुर
लखनऊ-226022
मो.9532938528