चौतरफा चतुराई होगी....
सीधी सादी राह चलोगे,
तब भी बुराई होगी,
सद्मार्ग आत्मसंतुष्टि है,
अपेक्षा कष्टदाई होगी,
चौतरफा चतुराई होगी....
सीधे-सादे राम बनोगे,
तब भी कैकेयी होगी,
रावण होगा,मंथरा होगी,
लाख पवित्र हो तो क्या,
सीता की बुराई होगी,
चौतरफा चतुराई होगी....
मर्यादा निभाना उत्तम है,
राम बनना भी सर्वोत्तम है,
पर राम में,
थोड़ा-सा कृष्ण बने रहने से,
अपनी भी भलाई होगी,
चौतरफा चतुराई होगी....
डा.ज्ञान प्रकाश 'गुमनाम'
बी-79ए
शिवानी विहार, कल्याणपुर
लखनऊ-226022
मो.9532938528
