बिना मरे बैकुंठ नहीं मिला करता,
किसी के आसरे,
मुकाम नहीं मिला करता,
मंजिल तक पहुंचना है तो चलना होगा खुद,
मुश्किलों का रोना रोने वालों को,
अंज़ाम नहीं मिला करता,
सबकी अपनी-अपनी मजबूरियां हैं,
सहारों के सहारे साहिल नहीं मिला करता,
पार पाने को डूबने का हौसला चाहिए होता है,
डरने वालों से सफीना नहीं चला करता,
दूसरे तो दूसरे ही हैं,
अपनों में भी अपनापन नहीं मिला करता,
कमरतोड़ कोशिश और,
मुकम्मल पता चाहिए होता है,
बातों-बातों में 'गुमनाम' नहीं मिला करता...
डॉ. ज्ञान प्रकाश 'गुमनाम'
बी-79 ए
शिवानी विहार, कल्याणपुर
लखनऊ-226022
मो.9532938528
