शक्तियाँ हैं जो चाहेंगी,
वही कर लेंगी,
सहारा बनने का भरम न पालो,
देवियां हैं जो चाहेंगी,
वही कर लेंगी,
जन्म से मरण तक सबका सहारा हैं,
नादान सोचते हैं,
हम इनका सहारा हैं,
भक्तियाँ हैं जो चाहेंगी,वही पा लेंगी,
छोड़ दो इनको,
खुला आसमान इनका है,
उड़न तश्तरियां हैं,
जहां चाहेंगी पहुंच लेंगी...
डॉ. ज्ञान प्रकाश 'गुमनाम'
बी-79 ए
शिवानी विहार, कल्याणपुर
लखनऊ - 226022
संपर्क- 9532938528