बड़ी खुशनुमा है मेरी जिंदगी,
कभी इश्क,कभी मुहब्बत,
बड़ी शायराना है मेरी जिंदगी,
वफाओं की कहानी,
एहसासों की जवानी,
बड़ी याराना है मेरी जिंदगी,
मिलना हो उनका या उनका बिछड़ना,
एक-दूसरे पर जान छिड़कना,
दिलों में धड़कना,
मेरी हर नजर पर नजर को झुकाना,
अदा से मुस्कुराना,
बड़ी कातिलाना है मेरी जिंदगी....
डा. ज्ञान प्रकाश 'गुमनाम'
बी-79ए
शिवानी विहार,कल्याणपुर
लखनऊ-226022
मो.9532938528
