बड़े बड़े शहरों के,
ऊँचे ऊँचे, छोटे मकानों में,
रहना सीख लिया,
खुले आसमानों में,उड़ने वालों ने,
पिंजरों में रहना सीख लिया,
हरियाली वाले खेतों में,
पसीना बहाने वालों ने,
पक्के घरों की, पक्की सड़क पर,
टहलना सीख लिया,
गुझिया,लिट्टी,पूड़ी,हलवा,कढ़ी खाने वालों ने,
चाऊमिन,पिज्जा,बर्गर,मोमोज,
खा के जीना सीख लिया,
दही,मक्खन, मठ्ठा,दूध,
छक कर पीने वालों ने
गर्ईया, बछिया से नाता तोड़ा,
पैकेट वाला यूरिया,पेंट,
पीना सीख लिया,
न पेड़ बचे,न हरियाली,
गांवों- बागों में रहने वालों ने,
बी.पी.,शुगर वाली गोली खाकर,
मंचों से भाषण देना सीख लिया.....
डा.ज्ञान प्रकाश 'गुमनाम'
बी-79ए
शिवानी विहार, कल्याणपुर
लखनऊ-226022
मो.9532938528
