बाधाएँ आएंगी,हारेंगी,चली जाएंगी,
बाधाएँ आएंगी,चरण वंदन करेंगी,
वीरों को नमन करेंगी,चली जाएंगी,
बाधाएँ आएंगी,छा जाएंगी,
कायरों का रूदन होगा,
हर हार का एक कारण होगा,
बाधाएँ हाबी होंगी,
हार सुनिश्चित होगी,
रण वीरों का आभूषण है,
बाधाऍं चकनाचूर होंगी,
चहुँ ओर विजय पताका होगी,
बाधाएँ आएंगी, हारेंगी,चली जाएंगी....
डा.ज्ञान प्रकाश 'गुमनाम'
बी-79ए
शिवानी विहार,कल्याणपुर
लखनऊ-226022
मो.9532938528