अलग-अलग रंग हैं जीवन के.
सुख-दुख सब भाव है मन के,
अपना मान लेना, अपेक्षा पाल लेना,
यही दुःख का आधार है,
मोह से परे हो जाना,
समभाव धारण कर लेना,
दूसरों से कुछ पाने की लालसा छोड़ देना,
सुख का आधार है,
सत्साहस से स्वयं के जो अर्जित हो,
पौरुष से अपने जो प्राप्त हो,
बस उसी को अपना मान लेना,
यही तो है, सुख को जान लेना,
पवित्र साधनों से निर्मल साध्यों को छान लेना,
बस इसी को सुख का आधार मान लेना.....
डा.ज्ञान प्रकाश 'गुमनाम'
बी-79ए
शिवानी विहार, कल्याणपुर
लखनऊ-226022
मो.9532938528
