आदर्शवाद छलावा है....
दुनिया को समझो,
अपराधों को,पापों को,ढकने का मुखौटा है, यथार्थवाद सहारा है,
लोगों को समझो,
आदर्शवाद है भाषण मंचों का,
भौतिकवादी थैला भरने वाला है,
महापुरूष टंगे हैं दिवाल पर,
कर्त्तव्यों का दिवाला निकलने वाला है,
आदर्शवाद छलावा है....
कुर्सी का जब सपना पाला था,
मजलूमों का हक दिलाने वाला था,
नोटों की महक सब लील गई,
बेईमानों से हाथ मिलाने वाला है,
ये भी बस भाषण करने वाला है....
डा.ज्ञान प्रकाश 'गुमनाम'
बी-79ए
शिवानी विहार, कल्याणपुर
लखनऊ-226022
मो.9532938528