जीवन सब जीते हैं,
आगे सब बढ़ते हैं,
जीवन मरणासन्न हो जहां,
वहाँ भी संचार जीवन शक्ति का हो जाए,
निर्बल पीछे छूट रहे हों जब,
आभामण्डल से तुम्हारे,
वह भी आगे बढ़ जाएं,
जीवन ऐसा हो जिसमें सब समाहित हो जाएं,
परम पिता के अंश स्वरूप,
कुछ ऐसा भी जीवन जीते हैं,
जीवन सब जीते हैं,
सुखों का रसपान ही जीना नहीं होता,
पर पीड़ा की अनुभूति में,
समाधान का विष पीते हैं,
कुछ ऐसा भी जीवन जीते हैं,
जीवन सब जीते हैं...
डॉ. ज्ञान प्रकाश 'गुमनाम'
बी-79 ए
शिवानी विहार, कल्याणपुर
लखनऊ -226022
मो.9532938528