जमाना है, यहाँ सबको कमाना है...
खुदा को मानते हैं,
पर सिक्का जमाना है,
खैर-अंदेश तो हैं,
पर एक ही हमाम में नहाना है..
जानते हैं जाना है,
जन्नत की ख्वाहिश है,
पर रास्ता जहाँ से निकलना है,
वहाँ अलग ही आजमाइश है,
भलाई तो हम भी चाहते हैं,
पर करें दूसरे,
और 'गुमनाम' को मोहसिन कहाना है...
डॉ. ज्ञान प्रकाश 'गुमनाम'
बी-79 ए
शिवानी विहार, कल्याणपुर
लखनऊ -226022
मो.9532938528