धरम समझ न आए,
करम समझ न आए,
तब कबीर बन जाना...
मजहब समइ न आए,
अमल समझ न आए,
तब कबीर बन जाना...
लायकियत समझ न आए,
इंसानियत समझ न आए,
तब कबीर बन जाना...
नामुमकिन नहीं,
बड़ा मुश्किल है, कबीर बन जाना
'गुमनाम' कोई भरम समझ न आए,
तब कबीर बन जाना...
डॉ. ज्ञान प्रकाश 'गुमनाम'
बी-79 ए
शिवानी विहार, कल्याणपुर
लखनऊ -226022
मो.9532938528