बाधाएँ हजार हों तो क्या, चलना है...
समय ठीक कभी नहीं होता,
सब कुछ माकूल कभी नहीं होता,
संघर्ष के नाम पर जो कुछ भी हो,
सब मुझे करना है,
बाधाएँ हमलावर हों तो क्या, कुचलना है...
सर उठाने से पहले कुचल देना है,
हर कंटक को मसल देना है,
जिंदगी के समर में चल देना है,
रास्ते बन जाएंगे,
लोग जुड़ जाएंगे,
कारवाँ बढ़ जाएगा,
बिना रूके लक्ष्य की ओर बढ़ चलना है...
डॉ. ज्ञान प्रकाश 'गुमनाम'
बी-79 ए
शिवानी विहार, कल्याणपुर
लखनऊ -226022
मो.9532938528