दूसरों के भरोसे न जिंदगी गुजारा करो....
होती है कूबत खुद में,
तो खैरियत सब पूछा करते हैं,
दूसरों के भरोसे न जिंदगी गुजारा करो...
किस्मत तुम्हारी है तो खुद ही सवाँरा करो....
पद चिन्हों पर चलने में में न वक्त गॅंवाओ,
मंजिल तुम्हारी है तो खुद ही रास्ते बनाया करो..
दूसरों के भरोसे न जिंदगी गुजारा करो....
कुछ काटते हैं और कुछ गुजारा करते हैं,
जिंदगी तुम्हारी है तो जी भर के जिया करो...
बड़ी खूबसूरत है तबियत से निहारा करो...
दूसरों के भरोसे न जिंदगी गुजारा करो...
डॉ. ज्ञान प्रकाश 'गुमनाम'
बी-79 ए
शिवानी विहार, कल्याणपुर
लखनऊ-226022
मो.9532938528