जिंदगी में मोड़ आते हैं,
हर मोड़ मंजिल नहीं होता,
चलते रहना ही धर्म है मनुष्य का,
रुकने वाले को मुकाम नसीब नहीं होता,
कुदरत ने अपने हर अमल में कोशिश की सिखाने की,
लड़ोंगे तो बढ़ोगे,
बढ़ना ही पहचान है तुम्हारी,
जिंदा चलता है,मुर्दा रुकता है,
पानी बहकर निर्मल निर्झर हो जाता है,
रुकता है तो सड़ता है और सड़ाता है,
रुको मत, चलो, चलो और चलते रहो...
डॉ ज्ञान प्रकाश 'गुमनाम'
बी-79 ए
शिवानी विहार, कल्याणपुर
लखनऊ-226022
मो.9532938528
