कठिनाईयों से हारकर जीना छोड़ दें...
हम बने रहें,
महादेव ने हलाहल पी लिया,
तो क्या हम गमों को भी पीना छोड़ दें...
बड़ी मुश्किलों से पाला और पैदा किया,
ज़मीं पे लाने वालों ने,
चंद छेद हो ही गए चादरों में,
तो क्या हम उनको सीना छोड़ दें...
माना कि कठिन दौर है,
बड़ी मुश्किलात भी हैं,
तो हार कर फंदे से लटक जाएं,
माँ की दुखती हुई छाती,
और बाप का सिकुड़ा हुआ सीना छोड़ दें...
नहीं नाम होगा, नाकाम रहेंगे,'गुमनाम' रहेंगे,
इस डर से क्या सफीना छोड़ दें....
डॉ. ज्ञान प्रकाश 'गुमनाम'
बी-79 ए
शिवानी विहार, कल्याणपुर
लखनऊ-226022
