मिलेंगे जिंदगी में अच्छे लोग भी,
सारी दुनिया को बुरा न जानो...
बनाने वाले को दोष मत दो,
खुद पर भी कभी नजर डालो...
बदल देते हैं हालात भी फितरत को कभी-कभी,
हर शख्स को बुरा कह कर पल्ला मत झाड़ो...
सब में बुराई ढूंढने वाले,
आजमाएगी जिंदगी तुम्हें भी कई बार,
इज्जत का जनाजा निकालने का हुनर मत पालो...
हम तो गुमनाम हैं हमारा क्या है,
नामदारों अपना नाम तो बचा लो...
डॉ. ज्ञान प्रकाश 'गुमनाम'
बी-79 ए
शिवानी विहार, कल्याणपुर
लखनऊ-226022
मो.9532938528
