फर्ज हमने भी नहीं निभाए होंगे....
खुशियां तो लुटाई होंगी,
कुछ दर्द भी परोसे होंगे,
यूं हीं नहीं जमाने ने दाग लगाए होंगे,
फर्ज हमने भी नहीं निभाए होंगे...
एहसास होना अलग बात है,
कुछ मौके जरूर गंवाए होंगे,
कर्ज लेना बुरा नहीं होता,
पर उंगली उठी है तो,
कुछ तो जरूर न चुकाए होंगे,
फर्ज हमने भी नहीं निभाए होंगे...
कुछ हसीन लम्हे जरूर "गुमनाम" बनाए होंगे,
फर्ज हमने भी नहीं निभाए होंगे...
डॉ. ज्ञान प्रकाश 'गुमनाम'
बी-79 ए
शिवानी विहार, कल्याणपुर
लखनऊ -226022
मो.9532938528
