उदास होने की कोई तमन्ना न थी
पर रिवाज था मोहब्बत का
मुमकिन था कि न खेलते शोलों से
पर एहसास बेसबर था मोहब्बत का
पैमानों की तो कोई आदत न थी
पर दर्द बड़ा जबर था मोहब्बत का
सिसकियां दिल की न सुनीं हमने
कुछ ऐसा असर था मोहब्बत का
नामदार से भला 'गुमनाम' लगने लगा
कुछ ऐसा हसर था मोहब्बत का
डॉ. ज्ञान प्रकाश 'गुमनाम'
बी-79 ए
शिवानी विहार, कल्याणपुर
लखनऊ -226022
मो.9532938528
