इश्क में डूबे तो नहीं हैं...
जिंदा हैं,
वो अभी रूठे तो नहीं हैं...
इश्क में हैं वो,
नैन उनके इतने झूठे तो नहीं हैं...
वो पाक हैं,
हम भी जूठे तो नहीं हैं...
नहीं हैं वो पास,
हमने भी छोड़े मंसूबे तो नहीं हैं...
इश्क में डूबे तो नहीं हैं...
मुफलिस होंगे हम,
उनके पास भी कोई सूबे तो नहीं हैं...
इश्क में डूबे तो नहीं हैं...
आज नहीं कल उनको पा लेंगे,
"गुमनाम" अभी टूटे तो नहीं हैं...
डॉ. ज्ञान प्रकाश 'गुमनाम'
बी-79ए
शिवानी विहार, कल्याणपुर
लखनऊ -226022
मो.9532938528