मैं अच्छा था, जब तक अपनी बात न की..
और चौदहवीं का चांद था,
जब तक अपने ख्वाबों वाली रात न की...
रिवायती ख्वाब थे, मुगालते में था,
जब तक उनसे मुलाकात न की...
मैं अच्छा था, जब तक अपनी बात न की...
मैं अच्छा था, बड़ा ही ज़हीन था,
जब तक चालों को मात न दी...
मैं अच्छा था, जब तक अपनी बात न की..
मेरा हर अल्फाज शबनम था,
जब तक सवालों की बरसात न की...
मैं दस्त-बरदार था,
जब तक अपने हक की बात न की...
मैं अच्छा था, जब तक अपनी बात न की...
मैं सबकी सुनने वाला था,
जब तक अपनी दस्तान ए हालात न की...
मैं बड़ा ही अशरफ था,
जब तक उनके अमल की बात न की...
मैं अच्छा था, जब तक अपनी बात न की...
"गुमनाम" बड़ा ईमानी था,
जब तक उनकी बेईमानी की बात न की...
मैं अच्छा था, जब तक अपनी बात न की...
डॉ. ज्ञान प्रकाश 'गुमनाम'
बी-79 ए
शिवानी विहार, कल्याणपुर
लखनऊ -226022
मो.नं.9532938528
