सही राह दिखाती हैं पिताजी की उँगलियाँ

चलना संभल संभल के सिखाती हैं उँगलियाँ

जब साथ कभी छोड़ दे खुदगर्ज ज़माना

तब याद बहुत आती पिताजी की उँगलियाँ


बाहर से सख़्त अंदर से पर मोम पिताजी

मंत्रो में उच्चरित हुये हैं ओम् पिताजी

माता है भूमि सी सहन शक्तियों वाली

निज त्याग से बन जाते है स्वयं व्योम पिताजी

( पिता दिवस की हार्दिक बधाई)

भास्कर